Friday, February 13, 2026
Homeअन्यपश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित की मांग फिर...

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित की मांग फिर उठी

गाजियाबाद (हि.स.)। पश्चिम उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने व जब तक पीठ स्थापित न हो तब तक गाजियाबाद को लखनऊ पीठ से जोड़े जाने की मांग मंगलवार को गाजियाबाद में उठी। यह मांग बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने गाजियाबाद कोर्ट परिसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। श्री शुक्ल यहां गाजियाबाद आये हुए थे। 

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में दिवंगत अधिवक्ता स्वर्गीय अरुण कुमार की पत्नी सरोज एवं स्वर्गीय सागर शर्मा की पत्नी कल्पना शर्मा को पांच-पांच लाख रुपए भुगतान ट्रस्ट कमेटी द्वारा दिया गया किया गया है। उन्होंने मांग की कि जनपद गाजियाबाद को लखनऊ पीठ से जोड़ने की मांग की। उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण के लिये उच्च न्यायालय के अनुपालन में राजस्व न्यायालय का गठन करने और उसमे एचजेएस की भाति योग्य अधिवक्ताओं की नियुक्ति करने तथा इन न्यायालयों को उच्च न्यायालय के अधीन करने की मांग की। उन्होंने कहा वर्तमान व्यवस्था पूरी तरफ विफल है। 
उन्होंने महोबा में पुलिस संरक्षण में माफियाओं के उत्पीड़न से क्षुब्ध अधिवक्ता मुकेश पाठक व मेरठ में विधायक व माफियाओं से छुब्ध अधिवक्ता ओमकार तोमर के आत्महत्या के मामलों में दोषी पुलिस कर्मियों व विधायक सहित सभी आरोपितों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने की मांग की। श्री शुक्ल ने पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ का मुआवजा वह आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular