Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपशु चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा में 75 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

पशु चिकित्सा अधिकारी की परीक्षा में 75 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा रविवार को पशु चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2020 सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षार्थियों की उपस्थिति 75.01 प्रतिशत रही।

आयोग के सचिव जगदीश ने बताया है कि उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आज उक्त परीक्षा प्रदेश के दो जनपदों प्रयागराज एवं लखनऊ में पांच परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक सकुशल सम्पन्न हुई। सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा में 2201 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के समय 1651 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular