Sunday, March 22, 2026
Homeमनोरंजनपवन कल्याण की फिल्म 'हरि हारा वीरा मल्लू' में हुई बॉबी देओल...

पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ में हुई बॉबी देओल की एंट्री

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ में अब बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की एंट्री हो गई है।

इसकी जानकारी फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो में बॉबी देओल एक कार से उतरते हुए नजर आते हैं और एक बिल्डिंग में जाते हैं और कुछ लोगों से मिलते हैं।

फिल्म ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ में पवन कल्याण लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं बॉबी देओल इस फिल्म में वह विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ बॉबी देओल की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म होंगी। कृष जगरलामुदी निर्देशित ये फिल्म साल 2023 में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular