बिजनौर(हि.स.)। वर्ष 2017 के पहले जो प्रदेश बीमारु था, आज भाजपा की सरकार में तेजी से विकास कर रहा है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। हर क्षेत्र में प्रदेश तरक्की कर रहा है। यह कहना है कि प्रदेश के सरकार के उर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर का।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान उर्जा मंत्री ने कहा कि 2017 में कुछ चिन्हित जिलों में ही विद्युत आपूर्ति की जाती थी, जबकि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश को सामान्य रूप से देखती है। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा के साथ ही साथ सरकार अब पवन ऊर्जा के बारे में भी विचार कर रही है। सरकारी विभागों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जायेगा। विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में पूछे जाने पर उर्जा मंत्री ने कहा कि हमें जो भी शिकायत मिलेगी उस पर कार्रवाई करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, विधायक ओम कुमार भी मौजूद रहे।
नरेन्द्र
