-सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया पौधरोपण
अयोध्या (हि.स.)। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। सोहावल पूर्वी व सोहावल पश्चिमी मंडल में सांसद लल्लू सिंह, बीकापुर मंडल में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, तारून मंडल में राघवेन्द्र पाण्डेय, महानगर में किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा, पूरा क्षेत्र में जितेन्द्र दूबे मिण्टू प्रधान के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
सांसद लल्लू सिंह ने कि कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। हवा को शुद्ध, पानी को संरक्षित व जलवायु नियंत्रित रखते हैं। वृक्ष हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं जिसके पर्यावरण शुद्ध व जलवायु नियंत्रित रहती है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल भी करें ताकि इसे लगाने का उद्देश्य पूरा हो सके।
वहीं जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पौधरोपण अभियान कई पर्यावरणीय मुद्दों जैसे वनों की कटाई, मिट्टी का क्षरण, अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में मरुस्थलीकरण, ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के साथ पर्यावरण की सुंदरता और संतुलन को बढ़ाता है।
जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण संरक्षण का हेतु वृक्ष लगाना आवश्यक है। सभी को वृक्ष रोपित करना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए।
पवन
