-गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस की गोली से घायल
गाजियाबाद(हि.स.)। एसओजी ग्रामीण एवं थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने अक्टूबर 2021 में परी ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र कुमार वर्मा की लूट का विरोध करने पर हत्या करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मुख्य सरग़ना पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. इरज राजा ने बताया कि आवास विकास मंडोला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस एवं अपराधियों में हुई मुठभेड़ के दौरान साहिल उर्फ पांडा पीरबाबा वाली गली किराड़ी गांव सुलतानपुरी दिल्ली (हाल पता अशोक विहार लोनी) को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। इसके अलावा उसके साथी बब्बू उर्फ फरहान अंसारी निवासी अशोक विहार थाना लोनी एवं तहसीम निवासी सुभाष अखाड़ा वाली गली अशोक विहार थाना लोनी को भी गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 14 अक्टूबर 2021 को हम तीनों ने मिलकर पूजा कॉलोनी मंगल बाजार लोनी में परी ज्वेलर्स की दुकान पर बैठे ज्वेलर्स से हम लूट के उद्देश्य से दिनदहाड़े दुकान में घुसे थे दुकान मालिक द्वारा लूट का विरोध करने पर हम तीनों ने मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाइक से फरार गए थे । इनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा व 01खोखा कारतूस घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद हुई है।
फरमान अली
