Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरीक्षा में सेंधमारी करते मुन्नाभाई समेत दो गिरफ्तार, मास्टर कार्ड व ब्लूटूथ...

परीक्षा में सेंधमारी करते मुन्नाभाई समेत दो गिरफ्तार, मास्टर कार्ड व ब्लूटूथ डिवाइस बरामद

मीरजापुर(हि.स.)। ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में चप्पल में डिवाइस और कान में ईयर बड लगाकर परीक्षा देते एक शिक्षक तो दूसरे परीक्षा केन्द्र में दूसरे के स्थान पर परीक्षण देता बिहार के एक मुन्नाभाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

आर्य कन्या पाठशाला इण्टर काॅलेज मीरजापुर में 26 जून को परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में परीक्षा दे रहे गौतम यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी अहमलपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को परीक्षा कक्ष में मास्टर कार्ड एवं ब्लूटूथ का प्रयोग कर परीक्षा में सेंधमारी करते हुए पकड़ा गया। गौतम चप्पल में डिवाइस और कान में ईयर बड लगाकर नकल करने का प्रयास कर रहा था। वह बार-बार शौचालय जा रहा था। शक के आधार पर पड़ताल हुई तो उसकी पोल खुल गई। आर्यकन्या इण्टर काॅलेज की केन्द्राध्यक्ष रीता वर्मा की तहरीर पर कोतवाली शहर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

बीएलजे इण्टर काॅलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा में नवीन कुमार पुत्र उमेश सिंह निवासी उमराह पटना बिहार को परीक्षा कक्ष में अन्य अभ्यर्थी अजीत कुमार पुत्र केशव प्रसाद के स्थान परीक्षा देते समय बाॅयोमैट्रिक वैरिफिकेशन के दौरान पकड़ा गया। बीएलजे इण्टर काॅलेज के केन्द्राध्यक्ष बंशीधर तिवारी की तहरीर पर उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरजा शंकर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular