Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरीक्षा केन्द्र बनाने में सरकारी कॉलेज व ऐडेड कॉलेज को प्राथमिकता: दिनेश...

परीक्षा केन्द्र बनाने में सरकारी कॉलेज व ऐडेड कॉलेज को प्राथमिकता: दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त प्रवक्ताओं की जॉइनिंग करने के बारे में पूछताछ की

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्रों के निर्धारण में अफसर गंभीरता से कार्य करें। केन्द्र बनाने में सरकारी कॉलेज व ऐडेड कॉलेज को प्राथमिकता दे। विशेष आवश्यकता पर स्व वित्तपोषित को ही लिया जाए। यहां देख ले कि परीक्षा केंद्र कॉलेजों में चहारदिवारी, जनरेटर, इनवर्टर, सीसीटीवी, पुरुष व महिला के अलग-अलग शौचालय, कंट्रोल रूम आदि आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध है। वाराणसी में आयोजित भाजपा के संगठनात्मक बैठक में भाग लेने आये उप मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर रहे थे। बैठक में अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में बिना किसी दबाव व सिफारिश के, बल्कि अभ्यर्थी की योग्यता और पात्रता पर पारदर्शिता से लाखों नियुक्ति हुई है। अभी हाल में वाराणसी मंडल में 1645 प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई है। उप मुख्यमंत्री ने जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों से नव नियुक्त प्रवक्ताओं की जॉइनिंग करने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालयों में योग्य संस्कृत अध्यापकों की नियुक्ति हुई है। मंडलीय अधिकारियों ने बताया कि काफी संख्या में एलटी, प्रवक्ता व संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, जिससे अब मानदेय पर रखने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। उन्होंने न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों के बारे में भी पूछताछ की। उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालयों में लैपटॉप एवं टेबलेट वितरण के संबंध में पूछताछ करते हुए सही व पारदर्शिता के साथ वितरण कराने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर कार्य सही, निष्पक्ष व पारदर्शिता से करें। किसी दबाव या सिफारिश से कोई कार्य नियम विरुद्ध कतई नहीं होना चाहिए। उन्होंने काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक से उनकी दिक्कतों के बारे में भी बातचीत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular