Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह 25 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का करेंगे...

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह 25 दिसम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का करेंगे लोकार्पण

– क्षेत्र पंचायत की विकास योजनाओं का काटेंगे फीता

सुलतानपुर (हि.स.)। उप्र सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रविवार को जिले के बल्दीराय ब्लॉक पर पहुंचेंगे। वे यहां ब्लॉक पर बने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का लोकार्पण व क्षेत्र पंचायत की कई एक विकास योजनाओं का फीता काटकर शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद मेनका गांधी होगी।

कार्यक्रम को लेकर प्रमुख शिव कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय 15वां वित्त आयोग एवं राज्य व पंचम वित्त आयोग से कराये गये 100 से अधिक कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 25 दिसम्बर रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में सांसद मेनका गांधी के अलावा, भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह भी शामिल होगीं।

श्री सिंह ने बताया कि 15वें वित्त आयोग अनटाईड से 19 कार्य योजनाओं, 15वें वित्त आयोग टाईड से 23 योजनाओं को अमली जामा पहनाया जायेगा। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग से 19 कार्य योजना का उद्घाटन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 15वीं वित्त आयोग अनटाईड से 26 योजनाओं व 15वीं वित्त आयोग टाईड से एक और राज्य वित्त आयोग से 12 योजनाओं को धरातल पर लाया जायेगा।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular