Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरिवहन आयुक्त धीरज साहू ने संभाला रोडवेज के एमडी का कार्यभार

परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने संभाला रोडवेज के एमडी का कार्यभार

लखनऊ। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के प्रबंध निदेशक( एमडी) का कार्यभार संभाल लिया है। 

रोडवेज के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अफसरों से मुलाकात कर बसों के संचालन के बारे में जानकारी ली। एक घंटे से अधिक समय तक परिवहन निगम मुख्यालय में रहकर उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
परिवहन आयुक्त धीरज साहू रोडवेज के 60 वें प्रबंध निदेशक हैं। रोडवेज के तत्कालीन एमडी डॉ. राजशेखर का तबादला कानपुर के मंडल आयुक्त के पद पर हुआ है। डॉ. राजशेखर ने गत गुरुवार को ही परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का चार्ज सौंप दिया था। डॉ. राजशेखर ने भी आज कानपुर के मंडल आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular