Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजन परिणीति ने अपनी सगाई की खास व इमोशनल फोटो की पोस्ट

 परिणीति ने अपनी सगाई की खास व इमोशनल फोटो की पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की हाल ही में सगाई हुई है। इस सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों की सगाई का आयोजन दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ था। उसके बाद परिणीति ने इस सगाई समारोह की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक फोटो ने सबका ध्यान खींचा है।

परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार, 13 मई को सगाई की। परिणीति ने इस बार व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। राघव भी इसी कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं। राघव ने तस्वीर के साथ लिखा, “मैंने प्रार्थना की..आखिरकार उसने हां कह दिया।” इस फोटो में राघव चड्ढा और परिणीति सगाई की अंगूठी नजर आ रही है।

उसके बाद परिणीति ने अपनी सगाई सेरेमनी के कुछ खास पलों की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने जो फोटो शेयर की उसमें परिणीति और राघव अपनी फैमिली के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस बार दोनों पूजा करते और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया।

परिणीति की फोटो पर उनके भाई शिवांग चोपड़ा के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। फोटो पर कमेंट करते हुए शिवांग ने कहा, ”बाबा की आंखों में आंसू सबसे अहम पल है।”

शिवांग के इस कमेंट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। परिणीति की इस पोस्ट पर काफी संख्या में लोग कमेंट करते नजर आ रहे हैं। उनमें से कई ने परिणीति को विश किया है। उस फोटो को देखकर कुछ लोग इमोशनल हो गए हैं।

लोकेश चंद्रा/सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular