Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजन परिणीति चोपड़ा गहरे नीले समंदर में तैरती नजर आईं, कुछ इस अंदाज...

 परिणीति चोपड़ा गहरे नीले समंदर में तैरती नजर आईं, कुछ इस अंदाज में किया अपना अनुभव साझा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस के लिए स्कूबा डाइविंग की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रहे हैं। दरअसल, परिणीति चोपड़ा अक्सर समुद्र की यात्रा करने और कुछ गोताखोरी और पानी के खेल में शामिल होने के लिए अपनी फिल्म परियोजनाओं के बीच ब्रेक लेती रहती हैं। इसी बीच शनिवार को उन्होंने अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘इंस्टाग्राम’ पर सभी के बीच साझा किए हैं।

तस्वीरों और वीडियो में परिणीति ने ब्लैक स्लिम सूट पहना हुआ है। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा है कि अब मैं एक मास्टर स्कूबा गोताखोर हूँ!!! इसमें वे आगे लिखती हैं कि यह बिल्कुल असली एहसास है! नौ साल का मेरा सपना आखिरकार सच हो गया है… उन सभी वर्षों के ध्यान, बचाव प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत का यह परिणाम कहा जा सकता है जो मुझे आज इस सुंदर अहसास से गुजरने का मौका मिला।

उन्होंने लिखा- मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे वह सब कुछ सिखाने के लिए जो मैं जानती हूं, अनीस और शमीन अदनवाला का धन्यवाद है। आप हमेशा के लिए मेरे गोताखोर शिक्षा देने वाले माता-पिता हैं! मैं फिर से गोता लगाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग की शुरुआत शौक के तौर पर की थी, लेकिन अब यह उनका जुनून बन गया है। पिछले नौ साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने ‘मास्टर स्कूबा डाइवर’ का खिताब हासिल किया है। परिणीति दिलजीत दोसांझ के साथ ‘चमकीला’ और अक्षय कुमार अभिनीत ‘कैप्सूल गिल’ में दिखाई देंगी।

ओमप्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular