Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरम्परागत खेलों को आगे बढ़ाने की जरूरत : ऊर्जा राज्यमंत्री

परम्परागत खेलों को आगे बढ़ाने की जरूरत : ऊर्जा राज्यमंत्री



मीरजापुर। युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को सशक्त करने का कार्य तेज कर दिया गया है। रविवार को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने युवा व महिला मंगल दल के सदस्यों को खेलकूद सामग्री किट का वितरण किया। 
राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत खेलों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम खेलकूद प्रतिभाएं हैं। इसके बाद भी उन्हें आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। इसलिए गांव में भी खेलों के आयोजन को महत्ता मिलनी चाहिए। सरकार की ओर से काम किया जा रहा है। अपने अतीत का संस्मरण सुनाते हुए उन्होंने बताया कि वे भी युवक मंगल दल से जुडे़ थे और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अनुभव उन्हें इसी संगठन से प्राप्त हुआ। उपस्थित युवाओं से उन्होंने आवाहन किया कि अपनी पढ़ाई के साथ ही खेलों की ओर ध्यान दें जिससे स्वस्थ्य रहते हुए वे अपने जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। 
विकास भवन सभागार में आयेजित कार्यक्रम में 2019-20 में चयनित ब्लाकों में गठित 22 युवक मंगल दल और 23 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन के रूप में दो बॉलीवाल, एक नेट, दो फुटबाल हवा भरने का पंप, चेस्ट स्पेंडर, इनलेटर आदि प्रदान किया गया। युवा कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश दूबे ने बताया कि शासन की ओर से युवक मंगल दल को सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए गए हैंं। उन्होंने आशा जताई कि युवक मंगल दल फुटबाल और बॉलीवाल जैसे खेलों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस दौरान परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ऋषिमुनि उपाध्याय, विजय सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय, शशी प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular