Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरमहंस स्वामी अड़गड़ानंद कोरोना संक्रमित, एपेक्स अस्पताल में चल रहा है इलाज

परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद कोरोना संक्रमित, एपेक्स अस्पताल में चल रहा है इलाज

वाराणसी। परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार दोपहर महाराज की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले महाराज की जांच एंटीजन किट से भी हुई थी। इसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बुधवार को सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार दोपहर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा अस्पताल पहुंचे और स्वामी जी का हाल जाना। 

मिर्जापुर जनपद में चुनार स्थित शक्तेेशगढ़ आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की तबीयत बुधवार को खराब हुई थी। आश्रम के संतों के अनुसार, उन्हें बुखार हुआ था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चेयरमैन एसके सिंह ने बताया कि महाराज के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। स्वामी अड़गड़ानंद के शिष्य प्रशांत ने बताया कि महाराज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है, जल्द ही वह आश्रम लौटेंगे। 
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने भी एपेक्स में जाकर महाराज से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular