Monday, March 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचपयागपुर से गायब बच्चा श्रावस्ती में मिला

पयागपुर से गायब बच्चा श्रावस्ती में मिला

पुलिस ने बच्चे को 24 घंटे में किया बरामद


बहराइच(एजेंसी)। सतपेड़िया पयागपुर निवासी एक नौ वर्षीय बालक शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिवारिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवारिजनों की सूचना पर बालक को शनिवार को श्रावस्ती जिले से बरामद कर लिया। लिखापढ़ी के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
पयागपुर थाना क्षेत्र के सतपेड़िया गांव निवासी राजेश उर्फ मुन्ना (9) पुत्र ननके तिवारी शुक्रवार को रहस्यमय हालत में घर से गायब हो गया। मां ने आसपास खोजबीन की। लेकिन पुत्र का पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी। 
चौकी इंचार्ज खुटेहना शशिकांत राणा, हेड कांस्टेबिल प्रभुनाथ तिवारी और अविनाश को राजेश की खोजबीन के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के धरसवां स्थित ठाकुर ढाबा के निकट से बालक को बरामद कर लिया। इसके बाद थाने लेकर आई। पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह बुआ के यहां जा रहा था। रास्ता भटकने के कारण वह दूसरे मार्ग पर चला गया।बालक को उसके मां के सुपुर्द कर दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular