Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयपबजी समेत 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा

पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा

 भारत ने 118 चाइनीज ऐप पर लगाया प्रतिबन्ध

अब तक भारत में 224 चाइनीज ऐप किये जा चुके हैं प्रतिबंधित

नई दिल्ली। भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए लोकप्रिय गेमिंग ऐप पबजी समेत 118 और मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले जून में 59 और जुलाई में 47 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था।
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि प्रतिबंधित किये गये चाइनीज ऐप भारत के लिए खतरा हो सकते थे, इसलिए यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंधित किये गये 118 ऐप्स में पबजी सहित कई पॉपुलर ऐप्स भी हैं। पबजी गेम पर इससे पहले भी डेटा लीक करने को लेकर सवाल उठ रहे थे। हालांकि इसके बाद हाल ही में कंपनी ने अपनी पॉलिसी में भी बदलाव किए थे। पबजी की तरफ से सफाई में कहा था कि भारत का डेटा भारत में ही स्टोर किया जाता है। इससे पहले चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हिंसक झड़प होने के बाद भारत ने जून में 59 और इसके बाद जुलाई में 47 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था।  इस तरह अब तक भारत में 224 चाइनीज ऐप पर प्रतिबन्ध लगाया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular