Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनकी पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर

पनकी पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर

कानपुर (हि.स.)। पनकी थानाक्षेत्र में दो शातिर चोरों को पकड़ा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के उपकरणों को बरामद किए हैं।

पनकी थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोच लिया। उनके पास से चोरी करने में प्रयोग किया जाने वाला सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कानपुर देहात के शिवली निवासी अनिल सविता और सचेंडी निवासी राजेश कुशवाहा के रूप में हुई। अभियुक्तों के पास से प्लास, रिंच, चाभी का गुच्छा, पेंचकस, हथौड़ी, छेनी, शुम्मी बरामद करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गांजे के साथ दबोचा

काकादेव थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अभियुक्त को पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से गांजे भी बरामद किया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त काकादेव इलाके के अम्बेडकर नगर निवासी जितेंद्र सिंह है। उसके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular