कानपुर (हि.स.)। पनकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पनकी नहर में एक महिला का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आगे की जांच में जुट गई।
पनकी नहर में महिला की बह रही लाश को देख क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पहचान करने का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो सकी और इसी बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गई। लेकिन सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस इस बात का इंतजार करती रही कि किसी तरह लाश बहकर दूसरे थाना क्षेत्र में पहुंच जाये।
मामले को अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जब थाना प्रभारी को फटकार लगी तभी चौकी प्रभारी ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया। महिला के शव की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला का एक हाथ आवारा जानवरो ने खाया है। महिला के हाथ में काला धागा और दोनो पैरो में पायल है।
महमूद
