Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपदाधिकारी पर दर्ज मुकदमे से नाराज अधिवक्ता, बुधवार को न्यायिक कार्य से...

पदाधिकारी पर दर्ज मुकदमे से नाराज अधिवक्ता, बुधवार को न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत

कानपुर(हि.स.)। जनपद के अधिवक्ता बुधवार को कचहरी के न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यह निर्णय मंगलवार को कानपुर बार व दि लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त बैठक में लिया गया है। अधिवक्ताओं ने इस फैसले के पीछे दि लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी पर षड़यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक दि लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री प्रशासन हिमांशु दीक्षित पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। इस सम्बंध में आज कानपुर बार व दि लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता व लायर्स एसोसिएशन पदाधिकारी पर पुलिस ने षड़यंत्र कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के इस रवैये से अधिवक्ताओं में रोष है और इसको देखते हुए 23 फरवरी को कानपुर बार व दि लायर्स एसोसिएशन के साथ सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular