कानपुर देहात (हि.स.)। कानपुर खण्ड स्नातक सीट के लिए जनपद के पत्रकार ने गुरुवार को आयुक्त कानपुर मण्डल कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ कई साथी पत्रकार मौजूद रहे।
आने वाली 30 जनवरी को होने वाले शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्यशियों के नामांकन जारी हैं। लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और उम्मीदवारों द्वारा नामांकन कराया जा रहा है। ऐसे में कानपुर खण्ड स्नातक सीट पर आज जनता को हमेशा जागरुक रखकर सरकार को सच्चाई से रूबरू कराने वाले पेशे से पत्रकार ने नामांकन कराकर राजनीति में आकर जनता की सेवा के लिए कार्य करने का कदम बढ़ाया है। कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील इलाके में रहने वाले मो0 मशरूफ ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर कानपुर खण्ड स्नातक सीट के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने शान्तिपूर्ण ढंग से नामांकन कराया। पत्रकार के स्नातक एमएलसी सीट के लिए पर्चा भरने पर पत्रकारों ने हर्ष जताया है और उनका चुनाव में समर्थन करने की बात कही है।
अवनीश
