Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध

 पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध

कानपुर (हि.स.)। बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार देर रात डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, इस घटना से कानपुर के पत्रकारों में रोष है।

कल्यानपुर के रावतपुर में रहने वाला स्वतंत्र कुशवाहा उर्फ मुनि तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के थे। वह एक न्यूज चैनल के लिए समाचार संकलन का कार्य करके पत्नी और तीन बेटियों का भरण-पोषण करते थे।परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मुनि अपने चचेर भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिल्हौर के रहमतपुर गांव स्थित अर्पित गेस्ट हाउस में सोमवार देर शाम को गए थे। बताया जा रहा है कि रात में डीजे पर डांस करने को लेकर घराती और बारातियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पत्रकार मुनि बीच-बचाव करने पहुंचे, जहां विवाद कर रहे लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिजनों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पत्रकार हत्या मामले में डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि परिवार की ओर से जो तहरीर मिली है उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।

महमूद/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular