Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्रकारों के लिए टोल फ्री हो, दुर्घटना पर मिले मुआवजा : भाकियू

पत्रकारों के लिए टोल फ्री हो, दुर्घटना पर मिले मुआवजा : भाकियू

बुलंदशहर (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट ने बुधवार को जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने पत्रकारों के लिए टोल फ्री और दुर्घटना बीमा की मांग की है।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है।यूनियन के मेरठ मंडल प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के साथ कोई दुर्घटना होने पर सरकार की ओर से मुआवजा नहीं मिलता है। यूनियन ने पत्रकारों के साथ दुर्घटना होने पर दो करोड़ रुपये का मुआवजे की मांग की। ज्ञापन में पत्रकारों के लिए देश भर में टोल टैक्स माफ करने की भी मांग शामिल है।

सचिन

RELATED ARTICLES

Most Popular