Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी से विवाद पर युवक ने लगाई फांसी, मौत

पत्नी से विवाद पर युवक ने लगाई फांसी, मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पत्नी से विवाद निकलकर सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना उत्तर क्षेत्र के मोदी नगर न्यू अम्बेड़कर नगर निवासी अजय (28) पुत्र सत्यप्रकाश ने रविवार को किन्ही कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। आस-पास के लोगों के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular