जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरिया कला में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने छानबीन के उपरान्त महिला को पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह देवरिया कला निवासी ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू तिवारी की पत्नी कौशिल्या देवी (26) उसकी चार वर्षीय बेटी जान्हवी व एक वर्षीय ज्ञानवी की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में शव पाया गया। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका का पति दिल्ली के आजादपुर मंडी में कार्य करता था। वह पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस घर आया था। पारिवारिक कारणों से उसने बीती रात अपनी पत्नी व दोनों बेटियों की हत्या कर दिया। घटना की जानकारी होते ही देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति, एसडीएम सदर सूरज पटेल, सीओ सदर लक्ष्मी कांत गौतम समेत पूर्व में खरगूपुर थाने पर तैनात रह चुके कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी व कौड़िया थानाध्यक्ष चितवन कुमार समेत एसओजी, फारेंसिक टीम, डाग स्क्याएड आदि मौके पर पहुंच गए। परिजनों से गहन पूछताछ व छानबीन के उपरान्त पुलिस ने जब उसके पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया तो उसने पारिवारिक कारणों से हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। एसपी ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि तीनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका का मायका पास में ही होने के कारण गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पत्नी व दो बच्चियों की हत्या में पति गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
