Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पत्नी-बेटी की हत्या कर झोलाछाप डॉक्टर फरार

 पत्नी-बेटी की हत्या कर झोलाछाप डॉक्टर फरार

कुशीनगर(हि.स.)। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी पत्नी और अपनी बेटी की लोहे की खंती से वार कर हत्या कर दी। वह घर पर रह रहे अपनी बड़ी बेटी के पुत्र को लेकर फरार हो गया। सूचना पर एएसपी रितेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है।

रामकोला थानाक्षेत्र के फुलवरिया मगरिब गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर इंद्रजीत अली ने अपनी पत्नी जखुरिन निशा (50) और बेटी रुबीना (18) पर लोहे की रॉड (सबल) से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद वह रबीना के बेटे यानी अपने नाती समीर (07) लेकर भाग गया है।

घटना की जानकारी देते हुए एएसपी ने कहा कि समीर को लेकर इंद्रजीत का अपनी पत्नी और बेटी से विवाद का मामला सामने आया है। हत्या का आरोपित फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोपाल /दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular