Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी पर फायर करने वाला गिरफ्तार, दोस्तों की तलाश जारी

पत्नी पर फायर करने वाला गिरफ्तार, दोस्तों की तलाश जारी

-23 अक्टूबर को साथियों के साथ मिलकर की थी वारदात

-पत्नी के अवैध संबंध होने को लेकर शक करता था पति

कानपुर (हि.स.)। पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पति ने अपने तीन शातिर अपराधियों संग मिलकर तीन फायर कर दिया। घटना के बाद पति व उसके तीनों साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन साथियों की तलाश जारी है।

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के दबौली में रहने वाली महिला ने बीती 23 अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी कि उसका पति मनीष पांडे जो की ट्रक ड्राइवर है। वह उसके अवैध संबंध होने का शक करता है। इसे लेकर वह कई बार वह मारपीट भी कर चुका। 23 तारीख को पति अपने तीन साथियों राहुल, शैंकी और अजय द्विवेदी के साथ घर आया और उस पर तमंचे से 03 फायर कर दिया। पीड़िता ने अपनी जान दरवाजा बंद करके बचाई। इसके बाद चारों वहां से फरार हो गए।

पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब से मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मनीष पांडे को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथियों की तलाश जारी है। मनीष का एक साथी राहुल उर्फ शाकाल निवासी सचेंडी कई मुकदमों में वांछित है और हाल ही में जेल से छूट कर आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular