Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी ने ही प्रेेमी के सहयोग से की थी पति की हत्या,...

पत्नी ने ही प्रेेमी के सहयोग से की थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कालोनी में बुधवार की रात्रि में पत्नी ने ही प्रेमी के सहयोग से अपने पति की हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार को 24 घंण्टे में ही हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। 
एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कालोनी निवासी मूलचन्द्र (40) पुत्र लटूरी सिंह का शव कालोनी में ही गुरूवार को पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह निकलकर आया कि मूलचन्द्र शराब पीने का आदी थी। लाॅकडाउन के दौरान श्रीराम कालोनी निवासी गौरव चौहान पुत्र शीलेन्द्र ने आर्थिक तंगी के समय में मूलचन्द्र के परिवार की मदद की। इसी दौरान गौरव के मृतक मूलचन्द्र की पत्नी से नजदीकी सम्बंध हो गये। राजरानी अपने पति मूलचन्द्र से परेशान रहती थी। इसी के चलते राजरानी ने अपने प्रेमी गौरव के सहयोग से मिलकर मूलचन्द्र की हत्या कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार पत्नी व उसके प्रेमी की निशानदेही पर आलाकत्ल चुनरी व ईट का टुकड़ा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular