Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

कन्नौज (हि.स.)। जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूतों को एकत्र कर पत्नी व उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ठठिया थाना क्षेत्र के भदोही ग्राम निवासी रहीस उम्र 50 वर्ष राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार के साथ रहता था। रहीस अपने घर के बाहर बैठा था, तभी किसी ने कुल्हाड़ी से उसके सर पर हमला कर दिया। पति को लहूलुहान देख कर पत्नी ने उसे रिक्शा पर लादकर एक निजी चिकित्सक के पास ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मृतक रईस के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पत्नी व एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

मृतक के भाई वहीद ने बताया कि उसके भाई की पत्नी का गांव के ही अमर सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके कारण उसके भाई और भाभी के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था। बुधवार की रात भी दोनों में इसको लेकर बहुत झगड़ा हुआ था। पत्नी का प्रेमी अमर सिंह भी पहले से ही गाली गलौज कर रहा था, तभी बिजली चली गई। बिजली के जाते ही अमर सिंह ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे रहीस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने ही पति को घायल अवस्था में रिक्शे पर लाद कर डॉक्टर के पास ले गई थी।

घटना दो समुदाय के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

संजीव झा

RELATED ARTICLES

Most Popular