Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पति को मौत के घाट उतारा

पत्नी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पति को मौत के घाट उतारा

– वारदात को अंजाम देकर आराेपित पत्नी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

सोनभद्र (हि.स.)। बभनी थाना क्षेत्र में पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित पत्नी फरार हो गई। पुलिस आरोप महिला की तलाश में जुट गई है। वारदात को घरेलू कलह में हुए विवाद को बताया जा रहा है।

बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला में रहने वाले जय प्रकाश खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी सोनामती और दो बेटों के साथ अन्य पारिवारिक सदस्य रहते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसको लेकर नाराज पत्नी सोनामती ने कुल्हाड़ी से पति पर प्रहार कर दिया। सिर पर वार करने से पति की मौत हो गई। घटना की जानकारी आठ वर्षीय पुत्र ने परिजनों को दी। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने चाक से घर की दीवार पर टूटी-फूटी भाषा में कुछ लिखकर फरार हो गई।

प्रभारी निरीक्षक अमीत कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि एक महिला ने पति को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित पत्नी बुधवार की शाम को ही अपनी बहन के घर चागा गांव से दोनों बच्चों के साथ वापस आयी थी और वारदात के बाद से फरार है। मृतक के पिता धन सिंह ने बहू के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पीयूष

RELATED ARTICLES

Most Popular