प्रादेशिक डेस्क
रामपुर। जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र के बगड़खा गांव में रविवार को किसी फिल्मी कहानी को हकीकत में होते लोगों ने देखा। शादी के चार माह बाद पति को मालूम हुआ कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती थी, लेकिन परिवार के लोगों ने जबरन शादी कर दी है।इस पर पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। पत्नी को उसके प्रेमी के पास ले जाने से पहले दोस्त की शादी में चलने के बहाने से पत्नी को दुल्हन की तरह तैयार करवाया और फिर प्रेमी के दरवाजे पर छोड़कर बोला कि अब कभी मत आना। इसके बाद वहां से खुद चला गया। फिलहाल दोनों गांवों के सम्मानित लोग बैठकर कोई सर्वमान्य हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के दो गांव से जुड़ा हुआ है। बगड़खा गांव निवासी युवक का पड़ोसी गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग दीवार बनकर बीच में खड़े हो गए। चार माह पहले युवती की शादी शाहबाद क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी युवक से हो गई। प्रेमिका की शादी के बाद प्रेमी ने कई दिन तक खाना नहीं खाया और गुमसुम रहने लगा। इस दौरान युवक ने तय किया कि अब वह कभी भी शादी नहीं करेगा। शादी के कुछ दिन बाद पति को मालूम हुआ कि उसकी पत्नी का किसी और से प्रेम प्रसंग था। हकीकत जानने के लिए कई बार प्रेमी के गांव आया और लोगों से बात की। पति को पत्नी की हकीकत मालूम हुई तो दोनों में अनवन रहने लगी।
यह भी पढें : मोहब्बत का खौफनाक अंत, पहले भरी मांग फिर खत्म कर ली जिंदगी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
