Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडापत्नी को जहरीला पदार्थ खिला पति ने खुद भी खाया, हालत गंभीर

पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला पति ने खुद भी खाया, हालत गंभीर


करनैलगंज(गोंडा)। नगर के मोहल्ला सुक्खापुरवा में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर खुद खा लिया। हालत गम्भीर होने पर दोनो को करनैलगंज सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व सुक्खापुरवा में एक दम्पत्ति के बीच विवाद पैदा हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिसमें पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया था। सोमवार की शाम को युवक ने पहले अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया बाद में खुद खा लिया। दोनों की हालत गम्भीर होने पर करनैलगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां पर दोनो का इलाज किया गया। उसके बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि दोनों का इलाज किया गया है। जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चौकी प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि मामला पति पत्नी के बीच विवाद का है। दोनो ने जहरीला पदार्थ खाया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular