Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पत्नी के प्रेमी को चाकुओं से गोदकर किया था घायल, इलाज के...

 पत्नी के प्रेमी को चाकुओं से गोदकर किया था घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

जालौन (हि.स.)। उरई कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला राजेन्द्र नगर निवासी महिला अपने प्रेमी ( दूसरे पति ) दीपू के साथ ई रिक्शा से बाजार जा रही थी। तभी महिला के पहले पति राजू ने दीपू पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसे नाजुक हालत में रात को कानपुर रेफर कर दिया था, जहां शनिवार की देर शाम उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी एक महिला की शादी बजरिया निवासी राजू के साथ 15 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद महिला ने कबाड़ का काम करने वाले 30 वर्षीय दीपू से शादी कर ली, जिससे पहला पति राजू महिला से अलग रहने लगा था। राजू शादी के बाद से दीपू से टशन मानने लगा। शुक्रवार को उसने पत्नी के सामने दीपू पर चाकू से हमला कर दिया था। दीपू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज में भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दीपू को कानपुर रेफर कर दिया था।

विशाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular