Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यपत्नी के जाल में फंस गया खुफिया विभाग का कर्मचारी

पत्नी के जाल में फंस गया खुफिया विभाग का कर्मचारी

FB पर अंजान युवती से किया दोस्ती, जब मिलने पहुंचा तो निकली पत्नी

राज्य डेस्क

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में खुफिया विभाग का एक कर्मचारी अपनी पत्नी के बिछाए जाल में फंस गया। कर्मचारी पत्नी से अलग रह रहा था। फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की और प्यार का इजहार किया। जब वह उस युवती से मिलने पहुंचा तो वह उसकी ही पत्नी निकली। मामले में सिपाही की पत्नी ने दोनों के बीच हुई फेसबुक चैटिंग के स्क्रीनशॉट्स के साथ डीआईजी को शिकायत की है।
सुखलिया की रहने वाली मनीषा ने डीआईजी से पुलिस की विशेष शाखा में पदस्थ अपने पति सत्यम बहल की शिकायत की। मनीषा ने बताया कि फरवरी 2019 में उसकी शादी सत्यम से हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही सत्यम और उसके घर वाले मनीषा को रुपए और कार की मांग कर परेशान करने लगे। ससुराल वालों ने मनीषा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर वह मायके आ गई और वहीं रहने लगी। मायके में रहने के दौरान सत्यम ने कई दिनों तक मनीषा को कॉल नहीं किया तो उसे शक हुआ और उसने पति के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। मनीषा ने फेसबुक पर रूही मेहर नाम से फर्जी आईडी बनाई और सत्यम से बात करने लगी। सत्यम ने प्यार का इजहार कर दिया और शारीरिक संबंधों के लिए मिलने बुलाने लगा। पहले तो मनीषा उसे टालती रही लेकिन जब सत्यम ने दबाव बनाया तो वह मिलने पहुंची, तब असलियत सामने आई। मामले में मनीषा की शिकायत के बाद डीआईजी ने महिला थाने को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस दोनों की मामले को देखने के बाद दोनों की बीच सुलह की कोशिश करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular