Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यपत्नी के अफेयर होने के शक में मिली विचित्र सजा

पत्नी के अफेयर होने के शक में मिली विचित्र सजा

राज्य डेस्क

भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक महिला के शादी के बाद दूसरे शख्स से प्रेम संबंध होने के शक में सजा दी गई। इस सजा में पत्नी को पति को कंधों पर उठाने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध नहीं किया बल्कि वह इसका वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला और उसकी पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। रविवार को जब वह काम कर अपने गांव लौटी तो पति को शक था कि उसके पत्नी किसी और शख्स से प्यार करती है। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने शक के आधार पर महिला यह सजा दी। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने गुरुवार बताया कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ के दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular