– घरेलू विवाद में बलकनी के धक्का देकर गिराया था पत्नी को
लखनऊ (हि.स.)। गोसाईगंज इलाके में हुई एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया है। हत्या के आरोप पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया है। दावा है कि उसने ही बलकनी से पत्नी को धकेल कर नीचे गिराया था, जिससे महिला की मौत हो गई थी।
प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र स्थित निलमथा दुर्गापुर निवासी राजकिरन ने रविवार को एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें उसने बताया कि उसकी छोटी बहन नीतू (22) को उसके पति संजीव कुमार ने घरेलू विवाद में बलकनी से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी और सोमवार को पत्नी के हत्या के आरोप संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त कानपुर के नानकारी निवासी है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दीपक
