Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या, पति हिरासत में

 पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या, पति हिरासत में

मेरठ (हि.स.)। भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर में गृह कलह के कारण एक युवक ने पेंचकस से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी अक्षत कुमार पुत्र प्रीतम ने बताया कि उसकी बहन दीपा की शादी दस साल पहले मवाना के रहने वाले ललित वर्मा पुत्र नरेंद्र से हुई थी। ललित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस समय भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित जयभीम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। ललित नर्सिंग होम की एंबुलेंस पर ड्राइवर है। उसके दो बच्चे हैं। झगड़े के बाद ललित ने अपनी पत्नी दीपा की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले जयभीमनगर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस के सामने मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भावनपुर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी के अनुसार, आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डॉ. कुलदीप/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular