Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपित पति फरार

पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपित पति फरार

मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाटव गली में घर में सो रही पत्नी की पति ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति फरार हो गया। मृतका के बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाटव गली इसरार का तारापुरी में स्कूल है। इसरार का निकाह के 35 साल बाद भी पत्नी सतलीव से विवाद चल रहा था। उनके दो बेटे वकार और अंसार हैं। वकार अपने माता-पिता के साथ ही रहता है। जबकि अंसार मजीद नगर में रहता है। पति और पत्नी में आए दिन विवाद रहता था। इसरार को अपनी पत्नी पर शक था। इसी कारण रोज उनमें झगड़ा होता था। सतलीव ने घर में ही ब्यूटी पार्लर खोली हुई है। शुक्रवार की सुबह इसरार ने सोते समय पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। शोर सुनकर वकार मौके पर पहुंचा तो आरोपित इसरार फरार हो गया। बेटे ने अपने पिता के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट जितेंद्र कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कुलदीप/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular