Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलAyodhya News:पत्नी और बच्चों के साथ आऊंगा रामलला का दर्शन करने :...

Ayodhya News:पत्नी और बच्चों के साथ आऊंगा रामलला का दर्शन करने : अखिलेश

संवाददाता

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राम मंदिर बनने के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रामलला का दर्शन करने आएंगे। यूपी के पूर्व सीएम ने अयोध्या में कहा कि भगवान विष्णु के जितने भी अवतार हैं, वह उन सभी को मानते हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि जब भगवान राम अयोध्या आए थे तो उनके ऊपर पारिजात के फूलों की वर्षा की गई थी, इसीलिए उनकी सरकार में सबसे पहले अयोध्या में पारिजात के वृक्ष लगाए गए।
उन्होंने यह भी जताने की पूरी कोशिश किया कि अयोध्या में राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत बन रहा है। उन्होंने अयोध्या में विकास कार्यों का श्रेय अपनी सरकार के कार्यकाल को देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या और फैजाबाद में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनको गति समाजवादी सरकार के कार्यकाल में मिली थी। अंडरग्राउंड केबल की योजना भी हमने शुरू की थी। इस दौरान अखिलेश ने योगी सरकार से सवाल पूछा कि यब बताएं गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रो कब चलेगी। इसी के साथ उन्होंने आजम खान का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ गलत मुकदमे दर्ज कराए गए। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और आजम खान छूटकर आएंगे, पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एसपी 351 सीटों पर चुनाव जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें : 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने का निर्देश

Ayodhya News:पत्नी और बच्चों के साथ आऊंगा रामलला का दर्शन करने : अखिलेश
RELATED ARTICLES

Most Popular