Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी एवं बेटे का हत्यारा गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

पत्नी एवं बेटे का हत्यारा गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

प्रयागराज (हि.स.)। कोरांव ​थाने की पुलिस ने शनिवार को 17 सितम्बर को हुई मां-बेटे की हत्या मामले के आरोपी पति को रतेवरा गांव के समीप से गिरफ्तार किया। उसकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। 

यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कोरांव के बड़ोखर गांव निवासी पुष्पराज पुत्र फतेह बहदुर है। 
गौरतलब है कि, 17 सितम्बर को अपनी पत्नी सुनीता एवं बेटा राज सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी और दूसरे बेटे रतन सिंह को घायल करने के बाद फरार हो गया था। इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही थी। जिसे आज गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश में करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular