Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, मौत

पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, मौत

उन्नाव(हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पति पत्नी के बीच घरेलू बात पर आपस में विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को खून से लथपथ पाया, जिसके बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।

हत्या की सूचना पर एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हत्यारे पति को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह के मुताबिक महिला के परिजन मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। उनके आते ही और उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सदर कोतवाली क्षेत्र के किला चौकी के अंतर्गत ईदगाह पत्थर कटा कॉलोनी निवासी शिबू खान का उसकी 34 वर्षीय पत्नी शाइस्ता परवीन से बीती देर रात किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद आक्रोश में आकर पति ने उस पर धारदार हथियार से गले पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया । गंभीर रूप से घायल महिला के शोर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी।

महिला पर हमले की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सदर क्षेत्र में हत्या की सूचना पर एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह और सीओ सिटी आशुतोष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली। वहीं मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अरुण कुमार दीक्षित/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular