Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत नाजुक

 पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत नाजुक

जालौन (हि.स.)। कुठौंद थाना क्षेत्रांतर्गत पतराही गांव में सोमवार की भोर में एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

गांव पतराही में रहने वाले श्यामवीर तोमर ने परिवारिक विवाद के कारणों से पत्नी देवकी (50) को गोली मार दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ जालौन सीओ राम सिंह के मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटना कारित करने वाले आरोपी पति श्यामवीर तोमर को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि श्यामवीर तोमर ने अपना गुनाह स्वीकारते हुए बताया कि वह बड़े लड़के के साथ जयपुर में पेंटिंग का काम करता है। उसकी पत्नी देवकी अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। त्योहार पर वह अपने घर आया था और पत्नी को भी जयपुर साथ चलने के लिए कह रहा था। पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया, इसी पर दोनों में विवाद हुआ।

सोमवार को जब श्यामवीर जयपुर चलने के लिए पत्नी से तैयार होने को कहा तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर श्यामवीर ने अपनी पत्नी देवकी को गोली मार दी। फिलहाल आरोपित पुलिस की हिरासत में है।

विशाल/दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular