Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बेटी को काट डाला

 पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बेटी को काट डाला

बदायूं (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूंं के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और छह माह की बेटी की हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

भुड़ेली गांव में रहने वाले अखिलेश ने बिहार की रहने वाली युवती खुशबू से भाग कर शादी की थी। उसकी छह माह की बेटी थी। उसने अपनी दोनों छोटी बहनों के सामने पत्नी खुशबू और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना जूर्म स्वीकारते हुए बताया है कि घर की आये दिन हो रही कलेश से तंग आकर उसने पत्नी और बेटी की हत्या की है। वारदात के दौरान उसकी बहनें मौजूद थी, लेकिन छोटी होने की वजह से वह इसका विरोध नहीं कर सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अरविंद/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular