मऊ (हि. स) जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव में शुक्रवार को महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों समेत जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में परिवारजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ढाई महीने पहले महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से वह सदमे में थी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
कन्धेरी गांव में रहने वाली सरोजा नट के पति शफ़ीक़ की बीते 3 माह पहले एक ग़ाज़ीपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी । जिसके बाद से ही वह सदमे में चल रही थी और अपने परिवार जनों से बार-बार मर जाने की बात कहती थी। आज शुक्रवार को परिवार वाले जब राशन लेने कोटे की दुकान पर गए थे तो मौका पाकर सरोजा ने सब्जी में डालने वाले जहर को खुद खाते हुए अपने 3 बच्चों को भी खिला दिया जबकि उसका बड़ा बच्चा मौके से शोर मचाते हुए भाग निकला और इसकी सूचना परिवारजनों को दी ।
सूचना पाते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में युवती और उसके तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया ।जहां बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जबकि महिला को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्र ने बताया कि कंधेरी के सरोजा नट का पति सफीक की पिछले 3 महीने पहले गाजीपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिससे वह काफी दुखी थी। आज भावनाओं में बहकर उसने अपने बच्चों समेत जहर खा लिया है। सभी का इलाज चल रहा है
वेद नारायण
