Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, हत्या कर शव बंद...

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, हत्या कर शव बंद घर में लगाया था ठिकाने

– पत्नी ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

हमीरपु (हि.स.)। जिले में पत्नी की हत्या में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना के बाद पत्नी ने थाने में जाकर अपने पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गांव निवासी केशव प्रसाद अहिरवार (32) दो मासूम बच्चों का पिता था। ये पिछले माह लापता हो गया था। इसकी पत्नी ने जरिया थाने में पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना पर कुछ दिन पहले घ्रुवराम अहिरवार के बंद पड़े मकान से केशव प्रसाद का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। जांच के बाद मामले में मृतक की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला ही सामने आ गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस घटना की जांच के लिए पुलिस और फील्ड यूनिट को लगाया गया था। थाने के इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज व सब इंस्पेक्टर राहुल मिश्रा ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए मृतक की पत्नी प्रेमवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो हत्या की गुत्थी खुलने लगी। बताया कि प्रेमवती व उसके प्रेमी दिलावरपुर शाहाबाद हरदोई निवासी फरहान पुत्र हबीब ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बंद पड़े मकान में शव फेेंक दिया था। इन दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।

आरोपी फरहान के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केशव प्रसाद अहिरवार पन्द्रह दिनों से गायब था जिसकी गुमशुदगी उसकी पत्नी ने थाने में दर्ज कराई थी। मृतक के बहनोई ममना जलालपुर निवासी सत्तीदीन की तहरीर पर हत्या कर शव छिपाए जाने का मामला दर्ज किया गया था।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular