Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति की हत्या मामले में प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

पति की हत्या मामले में प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

सोनभद्र (हि.स.)। घर से पांच दिनों से लापता व्यक्ति की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने सोमवार को युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से मारकर की थी। शव को घर से आठ किलोमीटर दूर जंगल में फेंका था।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. यशवीर सिंह ने बताया कि खरवार निवासी रामसनेही ने सूचना दी कि उनका पुत्र प्रेम मोहन खरवार उर्फ डॉक्टर पिछले पांच दिनों से गायब था। 12 अक्टूबर को उसका शव तुर्रा घाटी के झाड़ियों में मिला। पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या उसकी पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर की है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना जुगैल पर हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया गया। पुलिस टीम ने जांच के बाद सोमवार सुबह साढ़े छह बजे चौरा गांव के पास से आरोपित बिन्दु खारवार और उसके प्रेमी शमसाद अली को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ करने पर गिरफ्तार शमसाद व बिन्दु ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। उनके बीच अनैतिक संबंध भी थे। बिन्दु का पति प्रेम मोहन खरवार बाधक बन रहा था। इसलिए हम दोनों ने योजना बनाकर आठ अक्टूबर की देर रात को सोते वक्त कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को घर से करीब आठ किमी दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त एक आलाकत्ल कुल्हाड़ी, एक मोटर साइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

पीयूष/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular