Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति की हत्या की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले को पुलिस ने...

पति की हत्या की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर (हि.स.)। नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को फिरौती मांगने वाले एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस ने बताया कि मोहल्ला बेगमगंज निवासी दुर्गा देवी से उनके पति की हत्या करने की धमकी देकर 30 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले अभियुक्त सुनील कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular