Saturday, March 28, 2026
Homeकानपुरपति की हत्या कर चंडीगढ़ से फरार महिला कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन...

पति की हत्या कर चंडीगढ़ से फरार महिला कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। चंडीगढ़ से पति की हत्या करके फरार महिला को कानपुर सेंट्रल जीआरपी एवं आरपीएफ ने सोमवार को बिहार जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने उसे और उसकी बेटी को चंडीगढ़ के अपराध शाखा की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे लेकर चंडीगढ़ चली गई।

कानपुर सेंट्रल जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला का नाम रूबी है और उसके साथ उसकी एक बेटी सुलेखा भी साथ में थी। वह बिहार के बांका की रहने वाली है और वह अपने पति मिन्टू दास के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में रह रही थी। जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान अपने पति को किसी वजनी हथियार से पति पर वार कर दिया और उसकी की मौत हो गई। वह चुपचाप अपने पति का शव घर के अन्दर छुपाकर वहां से बेटी के साथ भाग निकली थी।

चंडीगढ़ पुलिस ने कानपुर सेंट्रल जीआरपी एवं आरपीएफ को हत्या की जानकारी देते हुए महिला की तलाश करने के लिए सहयोग मांगा था। मामले को गम्भीरता से लेते हुए संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया और टीम को कामयाबी मिल गई। महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसे चंडीगढ़ से पहुंची क्राइम ब्रांच की पुलिस के हवाले कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस उसे लेकर वापस लौट गई।

राम बहादुर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular