प्रयागराज (हि.स.)। करछना थाना क्षेत्र के धरी गांव में रविवार रात पति की प्रेमी संग मिलकर एक महिला ने गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी होने पर उसके प्रेमी की पिटाई से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार कहना है कि दोनों की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
करछना के धरी गांव निवासी संतोष (45) प्राइवेट काम करके पत्नी गुड़िया समेत पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके साथ में काम करने वाला दोस्त रामबाबू (44) विगत छह माह से संतोष के घर में रह रहा था। दोनों की शराब पीने की आदत है। इस दौरान संतोष की पत्नी गुड़िया से रामबाबू का सम्बन्ध हो गया। रविवार रात संतोष की पत्नी गुड़िया और राम बाबू ने मिलकर संतोष की गला व मुह दबाकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मृतक संतोष के भाई बृजेश तथा अन्य पड़ोसियों ने रामबाबू की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान रामबाबू को गम्भीर चोंटे आ गई। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामबाबू को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू दी है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि दो लोगों की हत्या कर दी गई है। मामला अवैध संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक के भाई बृजेश ने मृतक की पत्नी गुड़िया को हिराशत में लेकर पूंछताछ की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मीडिया से बताया कि दोनों मृतकों शराब पीने की आदत थी। पूंछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि संतोष के घर में रामबाबू विगत छह माह से रहे रहा था। इस दौरान संतोष की पत्नी से रामबाबू का प्रेम हो गया और बीते रात दोनों ने मिलकर संतोष की हत्या कर दी। सुबह जानकारी होते ही मृतक संतोष के भाई व पड़ोसियों ने आरोपित रामबाबू को पीट-पीटकर घायल कर दिया। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक संतोष के भाई बृजेश की तहरीर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृत्यु का स्पष्ट कारणा आने के बाद, वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
राम बहादुर
