Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति की दूसरी शादी, प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता ने मायके में लगाई...

पति की दूसरी शादी, प्रताड़ना से क्षुब्ध विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी

वाराणसी (हि.स.)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के पण्डापुर उगापुर में रविवार को एक विवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला अपने पति की दूसरी शादी से क्षुब्ध थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में सुसाइट नोट भी मिला। इसमें विवाहिता ने लिखा था कि कानून अंधा है। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। अदालत से भी उसे न्याय नहीं मिला, इसलिए जान दे रही है।

पंडापुर उगापुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की पुत्री सुमन यादव (24) की शादी तीन वर्ष पूर्व गोपालापुर थाना खानपुर जिला गाजीपुर के केदार यादव के पुत्र संदीप यादव से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए सुमन को प्रताड़ित करने लगा। मारपीट, प्रताड़ना हद से अधिक होने लगा तो सुमन ने परिजनों को इसकी जानकारी दी और मायके चली आई। इसका मुकदमा भी चल रहा है। सुमन के पिता का आरोप है कि बेटी को मारने पीटने के साथ दो लाख रुपये ससुराल पक्ष मांग रहा था। और खुली धमकी भी दिया था कि एक सप्ताह में दहेज की रकम नही मिली तो संदीप की दूसरी शादी कर देंगे। दो दिन पूर्व बेटी के पति संदीप यादव के मामा श्यामू यादव एक स्टाम्प लेकर हमारे घर आये। वे बेटी से इस पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने गाली गलौज भी किया। विरोध जताने पर सबको धमकाते हुए चले गये। इस घटना से आहत सुमन ने आज फांसी लगा ली। सुमन के मौत की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज कुमार पांडेय, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय उगापुर गांव में पहुंचे और मृत सुमन के पिता ओमप्रकाश यादव और अन्य परिजनों से पूछताछ की।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular