Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनपति की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल मंदिरा बेदी ने शेयर की पोस्ट

पति की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल मंदिरा बेदी ने शेयर की पोस्ट

मजबूत और सफल महिला के रूप में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मंदिरा बेदी के दिवंगत पति राज कौशल की आज पहली डेथ एनवर्सरी है। राज कौशल का बीते साल 30 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया था।इस दिन मंदिरा बेदी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिस पर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

पति की पहली डेथ एनिवर्सरी पर मंदिरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 365 दिन तुम्हारे बिना। मिस यू राजी। साथ ही उन्होंने टूटे दिल की इमोजी भी बनाई है। मंदिरा के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं और उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

मंदिरा बेदी ने दिवंगत अभिनेता/निर्देशक व निर्माता राज कौशल से वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी, 1999 को प्रेम विवाह किया था। शादी के लम्बे समय बाद मंदिरा और राज 27 जनवरी, 2011 को बेटे वीर के माता-पिता बने। इसके बाद राज कौशल और मंदिरा बेदी ने 28 जुलाई, 2020 को बेटी तारा को गोद लिया था। 30 जून, 2021 को राज कौशल के निधन के बाद से मंदिरा बिलकुल टूट-सी गईं थी । राज कौशल की अंत्येष्टि के मौके पर उनके परिधान की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन ऐसे मुश्किल दौर में भी मंदिरा ने एक मजबूत महिला होने का परिचय देते हुए खुद अपने पति की अंत्येष्टि की। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पति की खुद अंत्येष्टि करने के अभिनेत्री के फैसले को लेकर भी रोष प्रकट किया, वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में भी आये थे । राज कौशल के निधन के बाद से मंदिरा काफी समय तक सदमे में रहीं, लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर लौट रही है।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular